
जमशेदपुर : जमशेदपुर व आस-पास के इलाकों में चिलचिलाती धूप है. इससे उमस व गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक मॉनसून की विदाई पिछले सोमवार को हो चुकी है. वहीं राज्य में अगले दो दिन मौसम साफ रहेगा. 14 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहेगा. 15 अक्तूबर यानी शुक्रवार को हल्की बारिश हो सकती है. 16 (शनिवार) और 17 (रविवार) को पूरे राज्य में अच्छी बारिश होने की संभावना है. इस दौरान ठंड का अहसास होने के साथ ही तापमान में भी उतार-चढ़ाव हो सकता है. गौरतलब है कि 12 जून को झारखंड में मॉनसून का प्रवेश हुआ था. मौसम विभाग के मुताबिक इस बार राज्य में अच्छी-खासी बारिश हुई है. (नीचे भी पढ़ें)
बंगाल की खाली से सटे अंडमान में बन रहा कम दबाव
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से सटे अंडमान समुद्र में एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जो चक्रवातीय क्षेत्र में बदलने की संभावना है. चक्रवात के पश्चिम उत्तर की तरफ बढ़कर दक्षिण ओड़िशा और आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्र की तरफ बढ़ने की संभावना है. इसका असर झारखंड में भी देखने को मिलेगा.
तापमान पूर्वानुमान
तिथि — अधिकतम न्यूनतम
13 अक्टूबर– 34.0 — 24.0
14 अक्टूबर– 34.0 — 24.0
15 अक्टूबर– 33.0 — 25.0
16 अक्टूबर– 32.0 — 25.0
17 अक्टूबर– 32.0 — 25.0





