
जमशेदपुरः बागबेड़ा कॉलोनी दुर्गा पूजा मैदान के समीप रोड नंबर 5 स्थित काली मंदिर परिसर में उप मुखिया सुनील गुप्ता के नेतृत्व में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया. शिविर का उद्घाटन पोटका विधायक संजीव सरदार व जिला पार्षद किशोर यादव, बन्ना गुप्ता फैंस क्लब के अध्यक्ष अनिल सिंह ने संयुक्त रुप से किया. सभा सम्मानित अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया गया. शिविर में विधायक संजीव सरदार, डॉ मुकुल पांडे ने स्वास्थ्य की जांच करायी. इस दौरान करीब 350 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करायी. शिविर सुबह 8:00 बजे से लेकर दोपहर 2:00 बजे तक चला. लैब टेक्नीशियन अंकिता के द्वारा शुगर, थायरॉइड, कोलेस्ट्रोल कुल 200 लोगों की जांच हुई, जबकि आदित्यपुर के मेड्रीना हॉस्पिटल के जेनरल फिजिशियन, डॉक्टर मुकुल पांडे के द्वारा स्वास्थ्य जांच कुल 150 लोगों ने करवाए. (नीचे भी पढ़े)

जांच रिपोर्ट 3 नवंबर, बुधवार को काली मंदिर परिसर में ही वितरण किया जाएगा. पोटका विधायक संजीव सरदार ने क्षेत्र के विकास के लिए अपना भरपूर सहयोग देने का आह्वान किए. उन्होंने कहा कि जनहित से संबंधित जनता की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने का प्रयत्न करेंगे. आने वाले दिनों में बागबेड़ा में विकास की गंगा बहाने की भी बात कही. वहीं उप मुखिया सुनील गुप्ता ने जनता की समस्या को समाधान करने हेतु अपना पूर्ण सहयोग देने का आह्वान किया है. शिविर को सफल बनाने में समाजसेवी कविता परमार, अंकित सिंह, पंचायत समिति सदस्य झरना मिश्रा, रितु झा, छवि विश्वकर्मा, कंचन सिंह, बेबी शर्मा, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र पांडे, सचिव राम सिंह, कोषाध्यक्ष महेंद्र भारती, उप मुखिया कुमोद यादव, हरिश कुमार, मनोज राय, बृज तिवारी, विभूति जैना,चिकु, बसंत श्रीवास्तव, राजन, पप्पू, कृष्णा, सचिन कुमार का काफी योगदान रहा.




