रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर:पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर में लगातार दुर्घटनाएं हो रही है. सोमवार को दोपहर में चक्रधरपुर- टोकालो रोड में एक घटना में महिला यात्री का हाथ काट कर अलग हुआ जबकि ऑटो चालक का पैर टूट गया है. घटना की सूचना मिलते ही विधायक सुखराम उरांव के पुत्र सन्नी उरांव घटनास्थल तत्काल पहुंचकर अपने बोलेरो में ही दोनों घायलों को अनुमंडल अस्पताल लाया, जहां दोनों घायलों के परिजन भी खबर पाकर पहुंचे. प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए एंबुलेंस से रांची और राउरकेला भेजवाया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि चक्रधरपुर की ओर से छोटा हाथी टोकलो की ओर जा रहा था और एक महिला यात्री को लेकर एक ऑटो चक्रधरपुर आ रहा था.(नीचे भी पढ़े)

इसी क्रम में सरना स्थल के समीप दोनों में भिड़ंत हो गई और ऑटो खेत में जाकर गिरा जबकि महिला यात्री रोड पर गिर गई. छोटा हाथी चालक ने महिला यात्री के ऊपर अपनी वाहन को चढ़ाकर भाग गया. इसी क्रम में महिला यात्री सीमा कच्छप का हाथ कटकर अलग हो गया. जबकि ऑटो चालक राजेश प्रधान का पैर टूट गया. दोनों को सन्नी उरांव अनुमंडल अस्पताल अपने बोलेरो में लाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद रांची और राउरकेला बेहतर इलाज के लिए एंबुलेंस से भेजवाया.




