रामगोपाल जेना, चाईबासा: अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा के अनुमोदन के बाद प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू एवं अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर राज्य के जिलों के मीडिया चेयरमैन सह प्रवक्ताओं की नियुक्ति कर दी गई है. जिला मीडिया चेयरमैन एवं प्रवक्ताओं के चयन की प्रक्रिया के तहत मई महीना में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, रांची में साक्षात्कार का आयोजन हुआ था, जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे द्वारा तीन चरणों का साक्षात्कार लिया गया. प्रेस ब्रीफिंग, रिलीज और टीवी डिबेट के विषयों पर साक्षात्कार हुआ. इस क्रम में प.सिंहभूम जिला से त्रिशानु राय का चयन कांग्रेस मीडिया चेयरमैन सह प्रवक्ता के पद पर किया गया है. (नीचे भी पढ़े)

वहीं अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सोशल मीडिया विभाग की अध्यक्ष सुप्रिया श्रीनेत के अनुमोदन के बाद झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू और झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर राज्य के जिलों के सोशल मीडिया चेयरमैन की नियुक्ति कर दी गई है. सोशल मीडिया के जिला चेयरमैन की चयन प्रक्रिया के लिए मई महीना २०२५ को प्रदेश कार्यालय ,रांची में साक्षात्कार हुआ था ,इसमें सैकड़ों उम्मीदवारों ने साक्षात्कार दिया था. सभी उम्मीदवारों का साक्षात्कार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग के नेशनल को-ऑर्डिनेटर अक्षित कुमार एवं विपिन यादव ने लिया था. इस क्रम में पश्चिम सिंहभूम जिला से रवि कच्छप का चयन कांग्रेस सोशल मीडिया चेयरमैन के पद पर किया गया है.




