रामगोपाल जेना / चाइबासा : पश्चिम सिंहभूम के चाइबासा में अधिवक्ताओं द्वारा शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. होली मिलन समारोह में मुख्य रूप से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विश्वनाथ शुक्ला शरीक हुए. इस दौरान अधिवक्ताओं ने न्यायिक अधिकारियों को रंग अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी. वही प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने भी अधिवक्ताओं को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी. कार्यक्रम में मुख्य रूप से एडीजे 1 ओमप्रकाश सिंह, एडीजे 2 सूर्य भूषण ओझा, सीजेएम शंकर महाराज, एसीजीएम विनोद कुमार, एसडीजेएम सदर तोसिफ मिराज, एसडीजेएम पोड़ाहाट मिलन कुमार, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी ऋषि कुमार, अर्पणा कुजूर, रेलवे दंडाधिकारी, लोक अभियोजक बृजेश कुमार, सहायक लोक अभियोजक मुकेश गुप्ता, झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सदस्य अनिल कुमार महतो, जिला बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष केसर परवेज, महासचिव आशीष सिन्हा, वरिष्ठ अधिवक्ता मदन मोहन दरीपा, निरंजन प्रसाद साव, सतीश चंद्र महतो, फादर कुल्लू, प्रदीप कुमार विश्वकर्मा, ताज खान, पवन शर्मा, किशोर महतो, गौरांग महतो, नंदा सिन्हा, सुरेंद्र साव, सुरेंद्र दास, अधिवक्ता राजाराम गुप्ता, प्रमोद प्रसाद, अंजू बान सिंह, मैगी देवगम, शोभा कुमारी के अलावा काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद थे.




