रामगोपाल जेना / चक्रधरपुर : पश्चिम सिंहभूम के चक्रधरपुर रेल थाना में पदस्थापित जवान कृष्णा तामसोय 59 वर्षीय की अनुमंडल अस्पताल में हार्ट अटैक से मौत हो गयी. घटना शुक्रवार अहले सुबह की है. उन्हें उनके साथियों द्वारा अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया था. ड्यूटी के बाद अपना बैरक पोटर खोली आए थे. वहीं उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हे अनुमंडल अस्पताल लाया गया. सुबह तीन बजे उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया. (नीचे भी पढ़ें)

जवान का गांव मंझारी प्रखंड के जांगीबुरू का रहने वाला है. खबर पाते ही जवान की पत्नी हीरामनी तामसोय एवम अन्य परिजन पहुंचे है. रेल पुलिस कृष्णा के परिवार में उनकी पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री है. उन्हें अंतिम सलामी थाने में दी गयी. जहां मुख्य रुप से थाना प्रभारी पुलिस इंस्पेक्टर शेखर कुमार, रेल थाना प्रभारी कुमार कुशवाहा समेत पूरी टीम मौजूद थी.



