रामगोपाल जेना /चक्रधरपुर:झामुमो जिला अध्यक्ष सह चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव की अनुसंशा पर झामुमो केन्द्रीय कमेटी द्वारा पश्चिमी सिंहभूम जिले में चक्रधरपुर नगर समिति एवं चाईबासा नगर समिति का गठन किया गया है. जिसमें मुन्ना खान को चक्रधरपुर झामुमो नगर कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है. साथ ही वेदप्रकाश दास और पवन माझी को उपाध्यक्ष, उदय कुमार जायसवाल को सचिव, दीपक पान और बुधू गागराई को संगठन सचिव, राजु मल को कोषाध्यक्ष, फिरोज अहमद और रवि कुमार राउत को संयुक्त सचिव बनाया गया है. साथ ही अभिराज दत्ता, चंदन विश्वकर्मा, दीपक महतो, सुमित महतो, तरुण मुखी, मो. इकबाल, प्रदीप तांती, दीपक पासवान, दुर्गा पासवान, चितरंजन हेम्ब्रम, विकास सिंह, राजेश शर्मा, हामिद खान, सुरज सिंह, धर्मेन्द्र राव, कार्लटन साहिनी और मो. इस्लाम को कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है.(नीचे भी पढ़े)
इसी प्रकार चाईबासा नगर समिति में राहुल तिवारी को अध्यक्ष, तसलीम उर्फ लल्लन और संचु तिर्की को उपाध्यक्ष, मो. एनामुल को सचिव, रोशन कर्ण एवं मो. तैहसीन अमीन को संगठन सचिव, राजू ठाकूर को कोषाध्यक्ष, अरुण ठाकुर और शिवचरण मछुवा को संयुक्त सचिव बनाया गया है. जबकि गोपाल कुजूर, शेख शहाबुद्दीन, छोटू तिर्की, दामु पिंगुवा, कन्दरु टोप्पो, मिर्जा कुजूर, हेमंत कुमार, शरफराज आलम, मो दानिश, मो. आलम, प्रेम नायक, राज कुमार साउ, जयेश ठाकूर, गुरुदास चक्रवर्ती, गौतम कुमार सहित 42 लोगों को कार्यकारणी का सदस्य बनाया गया है. झामुमो के वरीय पदाधिकारी बिनोद कुमार पांडेय ने इनकी नियुक्ति करते हुये सभी को वार्ड समितियों का गठन एवं पुनर्गठन करने को कहा है. साथ ही उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए संगठन हित में काम करना है ताकि संगठन का चुनाव में इसका लाभ मिल सके.(नीचे भी पढ़े)
झामुमो ने जिले में किया विभिन्न मोर्चा का गठन: झामुमो जिला अध्यक्ष सह चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव के अनुशंसा पर केन्द्रीय कमेटी ने पश्चिमी सिंहभूम जिले में विभिन्न मोर्चा का गठन किया है. जिसमें युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिषेक सिंकू, उपाध्यक्ष अभय बिरुली और मंजित हांसदा, सचिव पिरू हेम्ब्रम, कोषाध्यक्ष संजय प्रधान, महिला मोर्चा अध्यक्ष सोमवारी बहंदा, उपाध्यक्ष पिंकी जोंको, पार्वती किड़ो, सचिव सुमित्रा सिंकू, कोषाध्यक्ष सुशीला बारी, छात्र मोर्चा अध्यक्ष सनातन पिगुंवा, उपाध्यक्ष गितेश कुमार पान और रविन्द्र गिलुवा, सचिव राजेश मुंडा, कोषाध्यक्ष अमित पाट पिंगुवा, किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रेम मुंडारी, उपाध्यक्ष जय सिंह पूर्ति और कपिलेश्वर डोंगो, सचिव अजित मांझी, कोषाध्यक्ष माधव चन्द्र बिरुवा, बुद्धिजीवी मोर्चा अध्यक्ष कैशर परवेज, उपाध्यक्ष छोटे लाल बानरा, मसीहा दास, सचिव दिनेश जेना, कोषाध्यक्ष पांडू सुरीन सभी अधिवक्ता है. क्रिडा मोर्चा अध्यक्ष अर्जुन बानरा, उपाध्यक्ष नरपित बिरुवा और हरिश पूर्ति, सचिव जीतेन्द्र बारी, कोषाध्यक्ष मानकी कुदादा, अल्प संख्यक मोर्चा अध्यक्ष निसार हुसैन (डोगर), उपाध्यक्ष आलोक मुंडू और अकबर खान, सचिव मो. मोजाहिद, कोषाध्यक्ष शेख शहाबुद्दीन, व्यवसायिक मोर्चा अध्यक्ष दिनेश प्रसाद गुप्ता, उपाध्यक्ष दीनानाथ प्रधान और मेघनाथ गोप, सचिव मो. राज, कोषाध्यक्ष शरिका रजा, कला संस्कृति मोर्चा अध्यक्ष मदन बोदरा, उपाध्यक्ष जुरिया हेम्ब्रम और बाबुराम देवगम, सचिव सुमित बालमुचू, कोषाध्यक्ष पुनम कालुडिंया, दलित शोषित पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष जगमोहन महाराणा, उपाध्यक्ष किशोर दास और धनेश्वर गोप, सचिव संजीव गोप और कोषाध्यक्ष कृष्णा मुखी को बनाया गया है. केन्द्रीय कमेटी के बिनोद कुमार पांडेय ने सभी नवगठित पदाधिकारियों को जिला समिति का पुर्ण गठन कर, नगर, प्रखंड, वार्ड, पंचायत समिति का गठन और पुनर्गठन करने को कहा है.




