रामगोपाल जेना / चाईबासा: जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के तत्वावधान में एलएडीसी के प्रमुख सुरेंद्र प्रसाद उप प्रमुख सुरेंद्र प्रसाद दास और सहायक एलएडीसी रत्नेश कुमार ने मंडल कारा में सजायाफ्ता बंदियों से मुलाकात की. इस क्रम में उन्होंने बंदियों की समस्याओं को जाना और उन्हें अपने मामले की अपील सत्र या उच्च न्यायालय में करने की सलाह प्रदान की. वहीं वैसे बंदी जिन्हें अपील करने में दिक्कत आ रही हो उन्हें नि:शुल्क विधिक सेवाएं प्रदान करने की पहल भी की है.



