
रामगोपाल जेना / चक्रधरपुर : पश्चिम सिंहभूम के चक्रधरपुर में भाकपा माओवादी नक्सलियों ने सोनुआ थाना क्षेत्र में कई जगह बैनर और पोस्टर लगाया है. गुरुवार सुबह सोनुआ-लोंजो औऱ सोनुआ-झिंगामर्चा सड़क में सड़क किनारे चौक-चौराहों और कई घरों में बैनर और पोस्टर लगा हुआ मिला. बैनर और पोस्टरों में भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के पूर्वी रीजनल ब्यूरो द्वारा संगठन के शहीद साथियों के याद में 3 जून से 3 अगस्त तक स्मृतिसभा आयोजित करने का आह्वान किया गया है. इसके अलावा नक्सली संगठन के द्वारा कोल्हान वन क्षेत्र में सीआरपीएफ कैम्प लगाने का विरोध जताया गया है.




