जमशेदपुर : कोल्हान के सबसे बड़े सिंहभूम चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स का चुनाव शुरू हो गया है. मतदाताओं में जबरदस्त जोश दिख रहा है. (नीचे भी पढ़ें)

कुल 2059 मतदाता मतदान में भाग ले रहे. पहले ऑनलाइन वोटिंग हुई थी, जिसमें 1125 मतदाताओं ने मत डाला था. (नीचे भी पढ़ें)

जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित सिंहभूम चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के भवन में 948 लोग मतदान कर रहे हैं. चुनाव में 4 पदाधिकारियों महासचिव, उपाध्यक्ष उद्योग, सचिव व्यापार एवं वाणिज्य तथा सचिव जनसंपर्क एवं कल्याण के अलावा 30 कार्यसमिति सदस्यों के चुनाव हुआ. (नीचे भी पढ़ें)

मतदान की प्रक्रिया चार चुनाव अधिकारी आरके झुनझुनवाला, अधिवक्ता पीएस सेन, अधिवक्ता एसएन खंडेलवाल, अधिवक्ता राजेश मित्तल एवं दो स्कू्रटनाईजर पीएन शंगारी एवं शीतल स्वाईं चुनाव की प्रक्रिया संपन्न कर रहे हैं.



