रामगोपाल जेना/चाईबासा : कांग्रेस भवन चाईबासा में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा की अध्यक्षता में जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई. बैठक में पापर्टी के प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी दीपक साव और जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. पहली बार जिला आगमन पर जिला प्रभारी का जिला महासचिव राजीव बोयपाई व गुलज़ार अंसारी ने अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत किया. (नीचे भी पढ़ें)
जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जिला, विधानसभा और प्रखंड कमेटियों का विस्तार करके जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा. श्री बांकिरा ने कहा अब से प्रत्येक महीने विधानसभा कार्यकारिणी की भी बैठक करना अनिवार्य है ताकि पंचायत और प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित करके संगठन को मजबूत किया जा सके और क्षेत्र की जन समस्याओं का समाधान भी कराया जा सके. (नीचे भी पढ़ें)
जिला प्रभारी दीपक साव ने कहा कि आज भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में सच बोलना गुनाह हो गया है, जिसका जीता-जागता उदाहरण है राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु छिब की गिरफ्तारी. राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जिस तरीके से हमारे कमजोर प्रधानमंत्री को बेनकाब किया है उससे पूरी केंद्र सरकार डर गई. आज देश में एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में लगातार वृद्धि होना ये बताता है कि प्रधानमंत्री सिर्फ अपने चंद पूंजीपति मित्रों के इशारे पर देश चला रहे हैं. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यकारिणी बैठक के बाद शहीद पार्क चौक में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एलपीजी सिलेंडर के बढ़ते दाम के विरोध में सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया और कहा कि केंद्र सरकार की मनमानी के विरोध में 16 मार्च के संसद घेराव कार्यक्रम में जिला से दर्जनों कार्यकर्ता दिल्ली जाएंगे. आज की कार्यकारिणी बैठक में जिला महासचिव राजीव बोयपाई, गुलज़ार अंसारी, चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रतीक कुमार, मझगांव विस क्षेत्रीय उपाध्यक्ष चैतन्य सवैयां, मझगांव प्रखंड अध्यक्ष सुकरा लोहार, हाटगमहारिया प्रखंड अध्यक्ष कृपा कुलडीह, टोंटो प्रखंड अध्यक्ष प्रवीण लागुरी, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष बसंत सामड, ललित नारायण लागुरी, जगदीश लागुरी, करन सामड, सिंकदर सामड, अविनाश मारला, जमादार लागुरी, लिटिल सिंकू आदि भी उपस्थित रहे.







