जमशेदपुर : जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती काफी धूमधाम से मनाया गया. समारोह का आयोजन जयंती से एक दिन पूर्व आयोजित किया गया. प्रातः कालीन सभा के बाद स्कूल के प्रधानाध्यापक की अध्यक्षता में विभिन्न वर्ग के बच्चों ने अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया. कक्षा पांचवी से 10वीं के छात्रों ने इस कार्यक्रम में अपना योगदान दिया. कक्षा 5 तथा 6 के बच्चों के लिए कार्यक्रम का मुख्य विषय डॉ भीमराव अंबेडकर की जीवनी और देश के लिए योगदान इसमें बच्चों ने उनकी जीवनी पर गहन अध्ययन कर निबंध लिखा गया. कक्षा 7 और 8 के बच्चों ने रंग और चित्रों के माध्यम से अपने चित्रकला का अद्भुत प्रदर्शन किया. अन्य बच्चों ने अंबेडकर जी के विभिन्न चित्रों को इकट्ठा करके कोलाज का निर्माण किया, जो उनके विभिन्न क्रियाकलापों को उजागर कर रहा था. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम का सबसे आकर्षक बिंदु का प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता रहा, जिसका विषय था ” हमारा संविधान”. इस कार्यक्रम में कक्षा 9 तथा 10 के छात्रों ने हिस्सा लिया बच्चों को तीन वर्गों में बांटा गया. प्रत्येक वर्ष से 7 हिस्सों में प्रश्न पूछा गया. बच्चों ने काफी कठिन परिश्रम से इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया. सभी कार्यक्रम विभिन्न शिक्षा पर शिक्षिकाओं के संचालन में किया गया. विजेताओं में आस्था सिंह, ओम कुमार सिंह, दिव्यांश महतो, मोहित कैबरतो, दीपिका रानी महतो आदि रहे.














