
जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां ज़िले के पुडिसिली यानी जमशेदपुर के सोनारी दोमुहानी नदी पर बने नए पुल के उस पार अपहृत लड़की को रात करीब 11.45 बजे खुद छोड़ दिया. बताया जाता है कि अपराधियों ने उस लड़की को छोड़ दिया, जिसके बाद वह खुद जुगसलाई पहुंच गई. जुगसलाई पहुंचकर उसने अपने परिजनों को फ़ोन किया.

इसके बाद जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां ज़िले की पुलिस ने उस लड़की को लेकर जमशेदपुर की जुगसलाई थाना पहुंची, जहां जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां के एसपी ने लड़के और लड़की से पूछताछ की.
यह भी पढ़ें: खरकई पुल से किशोरी ने लगायी छलांग, स्थानीय लोगों ने बचाया, देखिए – video
लड़की का मेडिकल जांच भी कराई जाएगी ताकि यह साफ हो सके कि लड़की के साथ सामुहिक बलात्कार हुआ है या नही.

पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और लड़के और लड़की से अलग अलग पूछताछ कर रही है. दूसरी ओर, सिख समुदाय में इस घटना को लेकर काफी गुस्सा देखा जा रहा है.
सिख समुदाय के प्रधान गुरुमुख सिंह मुखे और सरदार शैलेंद्र सिंह जुगसलाई थाना में पहुंचकर अपना विरोध जताया. पुलिस से इन लोगो ने मांग की है कि लड़की सिख समुदाय से है और उसके साथ अन्याय करने वाले को कड़ी से कड़ी सजा मिले.
















