जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज के एनएसएस विंग ने अंतरास्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री के दिशा-निर्देश में आयोजित फिट इंडिया कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दूरदर्शन से सीधे बच्चो तक किया। प्रसारण के दौरान योग, खेल कूद एवं शारीरिक श्रम के माध्यम से खुद को कैसे स्वस्थ रखा जाता है आदि के विषय मे बताया गया। कार्यक्रम से प्रेरित होकर कार्यक्रम समन्वयक सैयद साज़िद परवेज़ ने बच्चो से खेल कूद के माध्यम से खुद को स्वस्थ रखने की शपथ ली। अंतरास्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों के बीच विभिन्न खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें कब्बड्डी, बैडमिंटन, खो-खो आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमे कॉलेज के मास कम्युनिकेशन , बी.सी.ए.- आई. टी.एवं करीम सिटी के बच्चो ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।कार्यक्रम का सफल आयोजन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. एस.के. अनवर अली , निदा ज़करिया ,सैयद साज़िद परवेज, एवं ,शाहज़ेब के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम में विकास दास, राज लक्ष्मी, प्रिया पांडे , सुहानी पांडे, आरती, नीतीश आदि स्वयंसेवक ने श्रमदान दिया।









