
चाकुलिया : कोरोना संक्रमण और अम्फान तूफान दोहरी समस्या से स्थानीय लोगों के साथ साथ प्रशासन लड़ रहा है. चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के रेलवे लाइन किनारे बसे बीड़ी बस्ती और गुलगुलिया के परिवार को नपं प्रशासन द्वारा सुरक्षा की दृष्टिकोण से केएनजे उच्च विद्यालय परिसर में ठहराया गया है. मिली जानकारी के अनुसार विद्यालय परिसर में 100 महिला, बच्चे और पुरुष को ठहराया गया है. दोपहर एक बजे नगर पंचायत प्रशासन द्वारा सभी ग्रामीणों के बीच चूड़ा और गुड़ का वितरण किया गया. विदित हो की रेलवे लाइन किनारे बसे बीड़ी बस्ती में अधिकांश घर कच्ची और जर्जर है. अम्फान तूफान के मद्देनजर सभी परिवार को केएनजे स्कूल परिसर में सुरक्षित स्थान पहुंचाया गया है. इस संबंध में सीओ सह प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद ओझा ने कहा कि तूफान को देखते हुए जुग्गी झोपड़ी में रहने वाले परिवार को केएनजे स्कूल परिसर में ठहराया गया है. कहा कि जब तक तूफान और बारिश की संभावना बनी रहेगी तब तक उन सभी को सुरक्षा की दृष्टिकोण से बिधालय में ही रखा जाएगा. कहा कि नपं प्रशासन दौरा सभी को खाने की व्यवस्था की जा रही है.






