
जमशेदपुर : जमशेदपुर स्थित टाटा स्टील कंपनी परिसर में 10 साल पुराने वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दिया गया है. दस साल के बाद की गाड़ियों के ले जाने पर रोक लगा दी गयी है. इस तरह के रोक लगाने के आदेश का विरोध शुरू हो गया है. जमशेदपुर एवं ट्रेलर ऑनर्स एसोसिएशन ने कड़ा विरोध जताया है. एसोसिएशन ने कहा कि एमवी एक्ट के अनुसार गाड़ियों को प्राथमिकता देने के लिए कंपनी और सरकार के सामने बातों को रखा जाएगा. साथ ही गाड़ियों की भार क्षमता के अनुसार गाड़ियों में लोडिंग की अनिवार्यता को रखा जाएगा. एसोसिएशन ने मांग की है कि एक वेंडर को एक रुट का ही काम दिए जाए ताकि वो अपनी मनमानी न कर सके और स्थानीय गाड़ी मालिक को कम भाड़ा देकर शोषण ना कर सके. वहीं वेंडर अगर किसी ट्रांस्पोर्टर द्वारा कम दर में काम लेकर गाड़ी मालिक का शोषण करेगा उसे यूनियन बर्दाश्त नहीं करेगा. एसोसिएशन ने कहा कि 21 अगस्त को टाटा स्टील गेट पर प्रदर्शन किया गया था. इसके बाद भाड़े में 15 से 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी. बढ़ोतरी करने के साथ ही कंपनी ने 10 साल से ज्यादा पुरानी गाड़ियों को कंपनी में प्रवेश पर रोक लगा दी है.





