जमशेदपुर : परसुडीह गदड़ा निवासी पंकज कुमार राय को फिरौती वसुलने को लेकर दोस्तो द्वारा हत्या करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपी को जेल भेज दिया है. इधर सोमवार देर रात मृतक के पिता विनोद राय घर पहुंचे, जिसके बाद आज भुईंयाडीह स्वर्णरेखा घाट पर पंकज के शव का अंतिम संस्कार किया गया. शव यात्रा में काफी संख्या में बस्ती के लोग मौजूद रहे. ज्ञात हो कि उधार दिए हुए रुपये देने में टोल मटोल करने के बाद पड़ोस के ही रहने वाले राजेंद्र महतो उर्फ टिंकू ने अपने दो साथी सूरज शर्मा और सुखराम सामत के साथ मिलकर पंकज का अपहरण कर पांच लाख फिरौती की मांग की थी. पकड़े जाने के डर से राजेंद्र ने पंकज का सर पत्थर से कूच कर हत्या कर दी थी. 21 दिसंबर को पुलिस ने जादूगोड़ा खैरबनी केनाल के पास से पंकड का शव बरामद किया था.




