
चाईबासा : चाईबासा शहर में अंडर ग्राउंड बिजली के तारों को बिछाए जाने को लेकर शहर के विभिन्न मोहल्लों में सड़क की खुदाई कर दी गयी है. बताया जाता है कि गड्ढों की खुदाई गलत तरीके से कर दी गयी है. इससे से पीएचईडी की पानी की पाइप लाइन बड़ी बाजार, मेरी टोला मार्ग व अन्य स्थानों में क्षतिग्रस्त हो गई है. यही हाल अन्य मोहल्लों में भी है, जिससे पाइप लाइन का पानी सड़कों पर बह रहा है. दूसरी ओर पिछले दो दिनों से चाईबासा में पेयजल की आपूर्ति बाधित है. आम लोग पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं. इसका मुख्य कारण बिजली के तारों को बिछाने वाले ठेकेदार एवं पीएचईडी विभाग के आपसी सामंजस्य का न होना बताया जा रहा है.







