
चाईबासा : संकुल स्तरीय प्रतिनिधि सह मुन्डा मानकी उन्मुखीकरण मुखिया संघ के अध्यक्ष शिशिर सिंकु की अध्यक्षता में पंचायत भवन परिसर जगन्नाथपुर में एस्पायर उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसका उद्देश्य बाल श्रममुक्त व बाल विवाह मुक्त समाज की स्थापना के लिए पंचायत प्रतिनिधियों व मुण्डा को जवाबदेह बनाना था. साथ ही शिक्षा अधिकार कानून को लेकर सजग बनाना भी था. कार्यक्रम में प्रोजेक्टर के माध्यम से संकुल के विधालय व आंगनबाड़ी नर्सरी शिक्षा की वर्तमान स्थिति व उनके सपनों का विधालय के विषय पर खुली चर्चा की गयी. शिक्षा समस्याओं को बाल श्रममुक्त व बाल विवाह मुक्त गांव टोला की स्थापना को लेकर प्रतिभागियों को संकुल सीएफ के द्वारा जानकारी दी गई. जिसमें समझ बनाते हुए एक रणनीति पंचायत स्तर पर तैयार करने का विचार पंचायत प्रतिनिधि व मुण्डा द्वारा रखा गया. कार्यक्रम में बताया गया कि यदि बच्चे विधालय और आंगनबाड़ी की शिक्षा से दूर होंगे तो आने वाले समय में उनका जीवन अंधकारमय हो सकता है और वे बाल विवाह के साथ ही बाल मजदूरी की जंजीरों से जकड़ सकते हैं. उन्हें इन जंजीरों से बचाने के लिए पंचायत प्रतिनिधि व मुण्डा मानकी को समाज को जागरुक करना होगा. सभी बच्चों का नमांकन के साथ ही नियमित व अनिवार्य शिक्षा के लिए ग्राम सभा जैसी मजबूत व्यवस्था में कड़े फैसले तैयार कर ने की जरूरत है। कार्यक्रम में बाल अधिकार से जुड़े कानून जैसे जेजे एक्ट, बाल मजदूर निषेध कानून, बाल विवाह रोकथाम कानून, बाल उत्पीड़न कानून के उद्देश्य एवं फायदे की भी संक्षिप्त जानकारी दी गई। कार्यक्रम में शामिल जगन्राथपुर संकुल के पंचायत प्रतिनिधि व मुण्डा ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन समिति के पास संवैधानिक अधिकार है. वह जैसे चाहें वैसे विद्यालय को बना सकते हैं. मान लिया जाये कि विद्यालय में सारी व्यवस्था कर भी दी जाये, लेकिन विद्यालय में नियमित बच्चे ही नहीं रहेगें, तो इसका मतलब क्या होगा? इसलिए पहले आप तैयार हो जायें, सरकार हर सुविधा करने को तैयार है. प्रतिभागियों ने बाल श्रम व बाल विवाह मुक्त समाज का निर्माण के साथ ही सभी गांव वार्ड के बच्चों को विधालय व आंगनबाड़ी शिक्षा से जोड़ने का सामूहिक संकल्प भी लिया. उन्मुखीकरण कार्यक्रम का संचालन एमआईएस ऑफिसर दीपक कुमार व एस्पायर कार्यकर्ता जानकी पिंगुवा तथा धन्यवाद ज्ञापन मालुका सीएम ने किया. इस अवसर पर मुखिया गौरी लागुरी, शिशिर सिंकू, पंचायत समिति सदस्य पवन कुमार सिंह, वृहस्पति देवगम, लंकेश्वर गागराई, मुंडा विकास महापात्र, सोमनाथ सिंकू समेत अन्य उपस्थित थे.







