
जमशेदपुर : विधानसभा चुनाव समाप्त होने और नई सरकार का गठन होते ही जमशेदपुर जिला प्रशासन हरकत मे आ गई है. जहां जिले के उपायुक्त आज कोल्हान के सबसे बड़े औफ सबसे चर्चित सरकारी अस्पताल एमजीएम अस्पताल पहुंचे और अधीक्षक के साथ तमाम विभागों के प्रमुखों के साथ बैठक किया. वैसे उपायुक्त ने अस्पताल प्रशासन को साफ शब्दों में अस्पताल में सुधार लाने का संकेत दिया है.
उपायुक्त ने बताया कि एक महीने के भीतर अस्पताल की व्यवस्था सुधारने का निर्देश सभी विभागों के पदाधिकारियों को दिया गया है. आपको बता दूं कि यह वही अस्पताल है, जो झारखंड विधानसभा चुनाव में सभी दलों के लिए राजनितिक अखाड़ा बना रहा. ऐसे में नई सरकार के गठन के बाद जिले के उपायुक्त खुद अगर अस्पताल पहुंचकर अस्पताल का मुआयना कर रहे हैं, और अस्पताल के अधिकारियों से सीधा संवाद कर व्यवस्था में सुधार लाने की नसीहत दे रहे हैं, तो निश्चित तौर पर अस्पताल और यहां आनेवाले मरीजों के लिए शुभ संकेत माना जा सकता है. वैसे स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले के उपायुक्त को अस्पताल की व्यवस्था सुधारने का निर्देश जारी किया गया है.







