
जमशेदपुर : टीएमटीसी, पुणे में टाटा वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय वीजी गोपाल का जन्म दिवस मनाया गया. इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया. टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी टुन्नु ने गोपाल बाबू के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनसे प्रेरणा लेकर टाटा वर्कर्स यूनियन के सफल संचालन की बात कही और इस बात पर गर्व प्रकट किया गया कि गोपाल बाबू द्वारा इस यूनियन को एक कुशल नेतृत्व प्रदान किया गया था. कार्यक्रम में डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह, महासचिव सतीश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष हरिशंकर सिंह, वाईस प्रेसिडेंट शत्रुघ्न राय, संजय कुमार सिंह, सहायक सचिव सरोज कुमार सिंह, अजय चौधरी, नितेश राज समेत मौके पर मौज़ूद कंपनी पदाधिकारियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए. आपको बता दें कि टाटा वर्कर्स यूनियन के सारे पदाधिकारी और पूरी टीम पुणे के दौरे पर है. पुणे में वे लोग इंडस्ट्रियल टूर पर गये है.






