
जमशेदपुर : जमशेदपुर के आजादनगर थाना के चालक असरत खान ने नशे की हालत में अपने ससुराल में तोड़फोड़ करने के बाद तीन बाइक और तीन ऑटो में भी तोड़फोड़ की. मौके पर मौजूद लोगों ने उसके जमकर पिटाई कर दी. इस घटना में तीन अन्य लोगों के भी घायल होने की सूचना है. स्थानीय लोगों ने थाने में मामले को लेकर शिकायत की है. (नीचे पूरी खबर देखे)

मिली जानकारी के अनुसार असरत खान नशे की हालत में पहले वारिस कॉलोनी स्थित अपने स्थित अपने ससुराल पहुंचा जहां उसने लाठी से तोड़फोड़ की. यहां से बाहर निकलकर पहले ससुराल के बाहर खड़े बाइक में तोड़फोड़ की ओर फिर मेन रोड पहुंचा. यहां दो बाइक में तोड़फोड़ की. इसी बाइक इसे एक ऑटो चालक ने रोकने की कोशिश की तो उसने पास ही खड़े तीन ऑटो का कांच तोड़ दिया और ऑटो चालक की भी पिटाई कर दी. गुस्साए लोगों ने चालक की पिटाई कर दी.






