
जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत चिन्मया स्कूल के पास प्रकाशनगर निवासी भूपेंद्र सिंह उर्फ रौनित से टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते के बेटे अमरीक सिंह और पटना गुरुद्वारा कमिटी के उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह का बेटे दमनप्रीत सिंह के अलावा रवि कुमार, सरबजीत सिंह और उसके तीन साथियों ने मारपीट की. इधर सूचना पाकर मौके पर पहुंची पीसीआर ने मामले को सुलझाना चाहा पर आरोपियों ने पीसीआर के सामने भी मारपीट की. घटना को लेकर भूपेंद्र ने टेल्को थाना में लिखित शिकायत की है. भूपेंद्र ने बताया कि साल 2015 में अमरीक और दमनप्रित ने उसके सत्य टेल्को गुरुद्वारा मैदान में उसके साथ मारपीट की थी. यह मामला कोर्ट में चल रहा है. इसके पूर्व भी इनके द्वारा मारपीट की गई थी जिसकी शिकायत तत्कालीन एसएसपी अनूप टी मैथ्यू से को थी. एसएसपी ने मामले को संज्ञान में लेकर सभी को फटकार भी लगाई थी. इसी मामले को उठाने और कोर्ट में गवाही नहीं देने का दबाव बनाने के लिए सभी उसके पास आए और जान से मारने की धमकी दी. भूपेंद्र ने बताया कि आरोपियों से उन्हें और उसके परिवार वालों को जान का खतरा है. भूपेंद्र ने पुलिस ने कार्रवाई की मांग की है.





