
जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश इंटक के वर्चुअल बैठक की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है. झारखंड प्रदेश इंटक के प्रवक्ता जम्मी भास्कर ने बताया कि 27 फरवरी को दिन के 11 बजे से जूम वर्चुअल मीटिंग प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित की जा रही है. जूम बैठक में राष्ट्रीय इंटक के अध्यक्ष संजीवा रेड्डी, महामंत्री संजय कुमार सिंह एवं केरल प्रदेश इंटक के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन, पश्चिम बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष एमक्यू कमल. हिमाचल प्रदेश इंटक के प्रदेश अध्यक्ष हरदीप सिंह गाबा एवं यूथ इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय गाबा, वर्चुअल जूम मीटिंग में शामिल होकर बैठक को संबोधित करेंगे. मीटिंग के लिए सभी पदाधिकारियों को आईडी भेज दी गई है, जिसके माध्यम से लॉगिन कर सभी पदाधिकारी मीटिंग में शामिल होंगे. जूम मीटिंग आयोजन की वृहद तैयारी इंटक के वरीय नेता महेंद्र मिश्रा एवं वरीय इंटक नेता दिलीप भारद्वाज के निगरानी में की जा रही है.





