
जमशेदपुर : दिल्ली की तर्ज पर झारखंड में भी आधे दर पर बिजली और पानी दिए जाने, वृद्धा और विकलांगता पेंशन की राशि बढ़ाये जाने सहित अन्य जनहित की सुविधाएं सुगम किए जाने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने जमशेदपुर उपायुक्त कार्यालय (डीसी ऑफिस) पर ज़ोरदार प्रदर्शन किया. वहीं इन्होंने साफ कर दिया है कि 15 दिनों के भीतर अगर इनकी मांगों पर सरकार विचार नहीं करती है तो ये भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे. इन लोगों ने डीसी को एक ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की. इन लोगों ने जमकर नारेबाजी की.

















