
सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर स्थित ऑटोक्लस्टर में आगामी 21 फरवरी से बी टू बी इंडोमैक ऑटोएक्सपो का शुभारंभ किया जा रहा है. जहां अत्याधुनिक तकनीक से लैस मशीनरियों की प्रदर्शनी और बिक्री किया जाएगा. आपको बता दें की बी टू बी इंडोमैक बिजनेस सॉल्यूशन की ओर से देश भर में ऑटो एक्सपो का आयोजन किया जाता है. जहां वर्ल्ड क्लास लेटेस्ट टेक्निक से लैस मशीनों की बिक्री और प्रदर्शनी लगाई जाती है. इस संबंध में जानकारी देते हुए ऑटो क्लस्टर के एमडी एसएन ठाकुर ने बताया कि ऐसे प्रदर्शनियों से उद्यमियों को उन्नत तकनीक युक्त मशीनरी खरीदने के लिए विदेशी या देश के अन्य हिस्सों के बाजारों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. उन्होंने इसे एक बेहतर प्रयास बताया. वहीं आयोजकों ने बताया कि इस प्रदर्शनी में सौ से अधिक स्टॉल लगाए जा रहे हैं. जहां जरूरत के हिसाब से उद्यमी मशीनों की खरदारी कर सकते हैं. कार्यक्रम का उद्घाटन जियाडा एमडी नेहा अरोड़ा द्वारा किया जाएगा.




