
जमशेदपुर : टाटा समूह और जमशेदपुर के संस्थापक जमशेदजी नसरवानजी टाटा का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया. कृतज्ञ जमशेदपुरवासियों के साथ पूरे देश ने भारत के उद्योग जगत के जनक को याद किया और उनको श्रद्धांजिल अर्पित की. टाटा समूह की ओर से टाटा स्टील परिसर में इस दौरान मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने शिरकत की. इस दौरान सारी कंपनियों के प्रतिनिधियों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने जमशेदजी नसरवानजी टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित की.

इस मौके पर विभिन्न कंपनियों और कर्मचारियों के प्रतिनिधियों ने अपनी ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान भविष्य के कारपोरेट व कंपनियों की झलक देखने को मिली, जिसकी सभी ने तारीफ की. हजारों की भीड़ के बीच सारे एक्जीबिशन वाली फ्लोट गाड़ियां निकली और कर्मचारियों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अपनी ओर से अर्पित की. इस दौरान सभी विभागों और कंपनियों के अधिकारियों की प्रदर्शनी को देखकर टाटा संस के चेयरमैन ने भी बधाई दी और उनकी काफी तारीफ भी की. उन्होंने तालियां बजाकर सभी का अभिनंदन भी किया.

फ्यूचर रेडी और पर्यावरण संतुलन पर सबका रहा जोर
पूरी झांकियों में एक ही थीम था कि फ्यूचर रेडी यानी भविष्य को लेकर कंपनियों द्वारा क्या काम किया जा रहा है या क्या काम किया जा सकता है. फ्यूचर रेडी, कनेक्टेड, एजिल, सस्टेनेबल के जरिये किस तरह टाटा स्टील के कारपोरेट नारे वी ऑल्सो मेक टुमॉरो को सार्थक साबित करने की कोशिश की गयी. इस दौरान मुख्य तौर पर सभी झांकियों में पर्यावरण के संतुलन पर ज्यादा जोर दिया गया.

पहली बार टाटा स्टील के भूषण स्टील व उषा मार्टिन के अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए
टाटा स्टील ने हाल ही में दो बड़ा अधिग्रहण करने में सफलता पायी है. इसके तहत टाटा स्टील ने भूषण स्टील का अधिग्रहण किया है. भूषण स्टील के वीपी राजीव सिंघल की देखरेख में वहां की टीम ने यहां अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके अलावा टाटा स्टील के लांग प्रोडक्ट लिमिटेड कंपनी यानी उषा मार्टिन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने संस्थापक को पहली बार श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों का अभिनंदन भी किया गया.
इन अतिथियों ने दी श्रद्धांजलि : टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन, टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन, टाटा स्टील के पूर्व एमडी डॉ जेजे इरानी, पूर्व डिप्टी एमडी डॉ टी मुखर्जी, टाटा स्टील के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर कौशिक चटर्जी, टाटा स्टील के तमाम वीपी समेत अन्य अधिकारी. टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष आर रवि प्रसाद, महामंत्री सतीश सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट अरविंद पांडेय समेत तमाम पदाधिकारियों के अलावा टिस्को मजदूर यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, डॉ जेजे इरानी की पत्नी डेजी इरानी, रुचि नरेंद्रन समेत अन्य.
जिनकी झाकियां निकाली गयी : टाटा स्टील के मेडिकल, जेमीपॉल कंपनी, टीआरएफ, टिनप्लेट, टाटा पिगमेंट, टाटा एसेट्स मैनेजमेंट, टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट लिमिटेड (टाटा स्टील द्वारा अधिग्रहित उषा मार्टिन), टाटा एआइए, टाटा एआइजी, टाटा ब्लूस्कोप, टाटा प्रोजेक्ट लिमिटेड, हिमालय स्टील मिल सर्विसेज, तार कंपनी (आइएसडब्ल्यूपी), टाटा कैपिटल, ग्रुप फाइनांस, टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स, जमशेदपुर कंटीन्यूअस एनीलिंग एंड प्रोसेसिंग कंपनी लिमिटेड (जेसीएपीसीपीएल), टाटा स्टील के सेफ्टी, ओएचएस, इनवायरमेंट, सस्टेनेबिलिटी एंड आइबीएमडी विभाग, टाटा स्टील प्रोसेसिंग एंड डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (टीएसपीडीएल), वोल्टास, टाटा स्टील के ट्यूब डिवीजन, टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (जुस्को), टाटा स्टील के कलिंगानगर और टीजीएस, टाटा पावर, टाटा कंस्लटेंसी सर्विसेज (टीसीएस), टाटा स्टील कलिंगानगर, टाटा स्टील टेक्नॉलॉजी एंड न्यू मैटेरियल बिजनेस, बियरिंग डिवीजन, जमशेदपुर के सीनियर सिटीजन, टाटा स्टील भूषण स्टील, टाटा स्टील रॉ मैटेरियल डिवीजन, आयरन मेकिंग, स्टील मैनुफैक्चरिंग डिवीजन, टीक्यूएम एंड शेयर्ड सर्विसेज, टाटा स्टील कारपोरेट सर्विसेज, टाटा से जुड़ी हुई मजदूर यूनियनों के लोग, टाटा स्टील के नैटस्टील, थाइलैंड के अलावा टाटा स्टील यूरोप, सप्लाइ चैन, एचआरएम विभाग, जेनरल ऑफिस के सारे लोग और मेटल जंक्शन समेत अन्य कंपनियां.

टाटा समूह के प्रति दिखा जनता का प्यार, लांग प्रोडक्ट यूनियन के लोग भी मिले
टाटा समूह के प्रति जमशेदपुर की जनता का क्या प्यार है, यह भी देखने को मिला. टाटा स्टील के लांग प्रोडक्ट यूूनियन के लोग भी मिलने के लिए चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के पास पहुंचे. उनका स्वागत किया गया. यूनियन के अध्यक्ष बीके डिंडा और कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजय खान ने भी एन चंद्रशेखरन और टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन के साथ मुलाकात की. वीपी एचआरएम सुरेश दत्त त्रिपाठी ने भी उनका अभिनंदन किया.



