
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की पाथरा पंचायत के पाथरा गांव निवासी केसराय हांसदा (33) ने घर से दूर जाकर एक पेड़ के सहारे गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. ग्रामीणों ने इसकी सूचना बड़शोल थाना को दी. सूचना पाकर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये घाटशिला भेज दिया है. जानकारी के अनुसार केसराय हांसदा दिमागी रूप से विक्षिप्त था. परिजनों ने बताया कि वह राउलकेला में एक कम्पनी में काम करता था. काम के दौरान ही उसकी दिमागी हालत बिगड़ गयी थी. कम्पनी कर्मियों ने इसकी सूचना परिजनों को दी. सूचना पाकर मृतक के भाई ने उसे वहां से कुछ दिन पूर्व ही गांव लाया था.







