
जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस को एक नामी अपराधी हाथ लगा है. कई कांडों में फरार चल रहा सोनी सिसंह उर्फ सतपाल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सोनी सिंसह गोलमुरी थाना क्षेत्र के ढाला रोड निवासी हरदीप सिंह का पुत्र है. उसके खिलाफ गाढ़ाबासा बीआर सेवा सदन के पास एक महिला से चेन छिनतई की घटना को अंजाम देने का मामला दर्ज है, जिसमें अजीत सिंह की ओर से दिलेरी दिखाते हुए लूटकर भाग रहे युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था. उसको बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया था. उसने ही सोनी सिंह का नाम लिया था. उसके खिलाफ किडनैपिंग (अपहरण) समेत कई सारे आपराधिक मामले दर्ज है. उसके खिलाफ गोलमुरी थाना में अधिकांश केस दर्ज है जबकि टेल्को क्षेत्र के एस पाउंड में रंगदारी के लिए गोली चलाने, सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में भी मारपीट करने का संगीन मामला दर्ज है. इसके अलावा वह ओड़िशा में भी एक कांड का फरार अभियुक्त है.



