
Chakuliya : स्थानीय थाना परिसर में गुरुवार को कालीपूजा और छठ पूजा के मद्देनजर शांति समिति की एक बैठक 20 सूत्री के प्रखंड अध्यक्ष शंभु नाथ मल्लिक की अध्यक्षता में हुई. बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने कहा कि क्षेत्र के ग्रामीण काली पूजा, दीपावली और छठ पूजा आपसी एकता और भाईचारा के साथ मनायें. अगर कहीं किसी प्रकार की गड़बड़ी सूचना मिले या अंजान व्यक्ति दिखे तो इसकी सूचना पुलिस को दें. पुलिस ग्रामीणों को हरसंभव सहयोग करेगी. थाना प्रभारी त्रिभुवन राम ने कहा कि 2019 के विधानसभा चुनाव में ग्रामीण शांतिपूर्ण ढंग से मतदान करें. उन्होंने घाटशिला एसडीपीओ रणवीर सिंह द्वारा दिये गये निर्देश लोगों के समक्ष रखा. साथ ही एसडीपीओ की ओर से दिये गये ‘निर्भय होकर करें मतदान’ कार्ड का लोगों के बीच वितरण किया. उन्होंने कहा कि अगर चुनाव में किसी भी बूथ पर किसी प्रकार की गड़बड़ी की जा रहो है, तो इसकी सूचना पुलिस-प्रशासन को दें और निर्भय होकर मतदान करें. बैठक में विधुत विभाग के जेई दीपक कुमार, पीएसआई ललित खलको, नपं उपाध्यक्ष सुमित लोधा, पार्षद अनंदा बेरा, सुलेखा दास, फजलुर रहमान, आशीष नाथ, अंकित सिंह, निसार खान, प्रदुत महतो समेत अन्य उपस्थित थे. बैठक का संचालन रविन्द्र नाथ मिश्रा ने किया.



