
जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस ने जुआ अड्डा पर छापामारी की है. कदमा और सोनारी इलाके के युवकों का जमावड़ा कदमा रामनगर में लगा था. रामनगर के रोड नंबर 6 निवासी राजेश रजक के आवास पर पुलिस ने छापामारी की. कदमा थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में की गयी इस छापामारी में जुआ खेलते हुए लोगों को पकड़ा गया. पकड़े गये लोगों में कदमा रानगर रोड नंबर 6 निवासी राजेश रजक, कदमा शिव मंदिर रामनगर रोड नंबर 6 निवासी सोनु कुमार, राजेश कुमार चंद्रा, अमर सोना, सोनारी खुंटाडीह निवासी सुभाष विश्वकर्मा, कदमा रामनगर रोड नंबर 7 निवासी लक्ष्मण कुमार सिंह, शंभू नाग, विशाल कुमार शामिल है. उनके पास से पुलिस ने 19776 रुपये नगद बरामद किया है. मोबाइल और अन्य सामानों को भी जब्त किया गया है.



