
Jamshedpur : एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने मानगो स्थित सिंचाई विभाग के इंजीनियर एसपी वर्मा के घर शुक्रवार को छापामारी कर तीन करोड़ रुपये नकद व फ्लैट-जमीन के कागजात बरामद किया है. एसीबी के डीएसपी अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में छापामारी की गयी.
श्री सिंह ने बताया कि एसपी वर्मा द्वारा बिल पास करने के एवज में धूस लेने के मामले में यह कार्रवाई की गयी है. एसपी वर्मा के खिलाफ पिछले गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी, जिसके बाद उन्हें निर्मल चौक से गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तारी के बाद उनके घर को सील कर दिया गया था. उसके बाद शुक्रवार को सर्च अभियान चलाया गया. छापामारी के दौरान तीन करोड रुपये नगद के अलावा करीब 100 ग्राम सोना, चार-पांच फ्लैट व जमीन के कागजात भी बरामद किये गये हैं.
खबर लिखे जाने तक रुपये की गिनती की जा रही थी. चुनावी मौसम में घर मे इतनी बड़ी रकम घर में रखे जाने के संबंध में पूछने पर डीएसपी अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि संभवत: ये घूस की रकम है, जिस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. हालांकि इस संबंध में अभी पूछताछ व जांच की जा रही है. उल्लेखनीय है कि सरायकेला खरसावां जिला के ग्रामीण विकास विभाग में पदस्थापित कनीय अभियंता एसपी वर्मा को 10 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था. उधर गिरफ्तारी के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो को कई सबूत हाथ लगे थे. जिस पर कार्रवाई करते हुए आज एंटी करप्शन ब्यूरो ने एसपी बर्मा के जमशेदपुर के मानगो डिमना चौक स्थित आनंद विहार सोसायटी के घर पर छापेमारी करते हुए लगभग 3 करोड रुपए नगद और करोड़ों रुपए के ज्यादा के कागजात व आभूषण बरामद किए हैं.



