
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची स्थित मानसरोवर होटल के पास रहने वाले प्रताप चौधरी (62) ने बीमारी से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के वक़्त उनकी पत्नी सरोज चौधरी बुंडू स्थित अपने मायके गए हुए थे. सूचना मिलने पर साकची पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर एमजीएम अस्पताल के शीत गृह में रखवा दिया है. जानकारी देते हुए उनके छोटे भाई विनोद जायसवाल ने बताया कि भाई का हार्डवेयर का कारोबार था, उसके दो बच्चे सौरभ और सोनी है, सौरभ विदेश में रहता है और बेटी सोनी दिल्ली में जॉब करती है, पत्नी सरोज बुधवार को अपने मायके गई है. शुक्रवार को जब उन्होंने भाई को खाना पन्हुचाने के लिए दरवाज़ा ठक ठकाया तो उन्होंने दरवाज़ा नहीं खोला. दोपहर तक जब उन्होंने दरवाज़ा नहीं खोला तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने जब घर का दरवाज़ा तोड़ा तो प्रताप को छत पर लगी जली से तार के सहारे लटका पाया. विनोद के अनुसार, प्रताप कई सालों से पेट कि बीमारी से परेशान था. वह हमेशा आत्महत्या की बात किया करता था, हो सकता है उसी बीमारी से तंग आकर उसने फांसी लगाई हो. फिलहाल उनके दोनों बच्चो को जानकारी दे दी गई है. दोनों बच्चे जमशेदपुर आने के लिए रवाना हो गए है.






