
जमशेदपुर: भिलाई पहाड़ी की रहने वाली 60 वर्षीय महिला बीती रात कड़ाके की ठंड के दौरान आग तापने में बुरी तरह झुलस गई. वहीं आनन फानन में स्थानीय पार्षद पिंटू दत्ता और स्थानीय लोगों ने महिला को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. जहां महिला का ईलाज चल रहा है. जहां महिला की स्थिति नाजुक बनी हुई है. जानकारी देते हुए पार्षद पिंटू दत्ता ने बताया कि कड़ाके के ठंड होने की वजह से महिला आग ताप रही थी, अचानक आज महिला के कपड़े में पकड़ लिया देखते ही देखते महिला बुरी तरह जल गई. शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंच किसी तरह आग पर काबू पाया. उन्होंने बताया कि महिला अत्यंत ही गरीब है और उसका एक दिव्यांग बेटा है, पति की मौत के बाद महिला किसी तरह से अपना और अपने बेटे का भरण पोषण करती थी.







