
Jamshedpur : परसूडीह थाना अंतर्गत सरजामदा बांध टोला निवासी लक्ष्मण टुडू की 17 वर्षिय पुत्री 9 दिसंबर से घर से गायब है. गुरुवार को लक्ष्मण ने इसकी सूचना देने परसूडीह थाना को दी. थाना में नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज किया गया है. लक्ष्मण मजदूरी कर घर चलाते हैं. पुलिस को दी गई सूचना के अनुसार लक्ष्मण की पुत्री खुशबू कुमारी 9 दिसंबर की सुबह 9 बजे सहेली के घर शादी की बात कह कर गयी थी. देर रात तक घर वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश की पर, वह नहीं मिली. परिजनों ने ये सोच कर शिकायत नहीं दर्ज कराई की वह सहेली के घर शादी में गई है. कुछ दिनों बाद वापस आ जाएगी, काफी दिन बीत जाने के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने इसकी सूचना थाने में दी.







