
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित होटल जिंजर में तमिलनाडू के व्यक्ति का शव बरामद किया गया है. बताया जाता है कि तमिलनाडू के कृष्णगिरी निवासी ज्ञानप्रकाश जयराम 1 दिसंबर से होटल जिंजर में ठहरा हुआ था. बताया जाता है कि एक दिन तक वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकले.
इसके बाद होटल के स्टाफ ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन वह दरवाजा नहीं खोला. इसके बाद पुलिस को तत्काल इसकी सूचना दी गयी. बताया जाता है कि पुलिस ने दरवाजा को खोला तो पाया कि उक्त व्यक्ति जमीन पर गिरा हुआ है. इसके बाद पुलिस ने शव को भेज दिया है. हालांकि, पुलिस मौत के कारणों को लेकर किसी तरह की कोई जानकारी देने से बच रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.







