
चाईबासा : जिले के चक्रधरपुर अनुमंडल मुख्यालय क्षेत्र में कराईकेला पुलिस की सक्रियता से तेन्दा गांव में कथित डायन हत्या के आरोप में महिला की हत्या के चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पहले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, अब और दो को गिरफ्तार कर भेज दिया. जानकारी के अनुसार कराईकेला थाना कांड संख्या 27/ 19 दिनांक 29 नवंबर 2019 धारा 302 201 120 वी भादवि एवं 3/4 डायन प्रतिशोध अधिनियम के आप्राथमिकी अभियुक्त विदेशी गगराई, उम्र 25 वर्ष पिता का राम गागराई ग्राम टेन्दा एवं सालुका चंपिया 35 वर्ष पिता राम राय चंपिया दोनों ग्राम तेन्दा थाना कराइकेला जिला पश्चिम सिंहभूम का न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था. इधर पुलिस ने पुनः 29 जनवरी 2020 को उक्त कांड के आप्राथमिकी अभियुक्त माधो चम्पिया पिता बजाय चंपिया थाना कराईकेला को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इन लोगों के द्वारा गत 27 नवंबर 19 को इस कांड के मृतका मानी गागराई जागृति स्वर्ग प्रदान गागराई ग्राम तेन्दा थाना कराईकेला को डायन के आरोप में हत्या कर दी गयी थी। छापामारी दल में सहायक अवर निरीक्षक शौकत अली समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे।






