
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत पुरानी बस्ती रोड स्थित सुरती चौक निवासी सुमन कौर मिनहार के घर से दो चोरों ने गहना सफाई करने के बहाने चोरी कर ली. जानकारी होने पर सुमन ने जुगसलाई थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. हालांकि दोनों की तस्वीर सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है.
पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों की तलाश कर रही है. सुमन ने बताया कि गुरुवार को दो युवक घर पर आए और कहा कि वह पुराने गहनों की सफाई का काम करते है. चूंकि पास में कुछ गहने थे तो सुमन ने उन्हे गहने सफाई के लिए दे दिए. उन्होने पहले पानी में हल्दी मिलाया और उसमें गहनों को डाल दिया. थोड़ी देर तक पानी में रखने के बाद उन्होंने गहनों को एक पेपर में लपेटकर रख दिया और कहा कि इसे बाद में खोले और वो चले गए.

बाद में जह उसने पेपर खोला तो पाया कि वो पेपर में गहने नहीं थे. वह भागती हुई बाहर गई पर तब तक दोनों चोर फरार हो गए थे. यहा पहली घटना नहीं है जहां गहनों की सफाई के नाम पर छल से गहनों की चोरी कर ली गई. इसके पहले भी आजादनगर थाना क्षेत्र में ऐसी घटनाए घट चुकी है.
अगर ऐसे लोग आपके घर आये तो क्या करें :
- पहले तो पुलिस को इसकी सूचना दी जानी चाहिए कि वह युवक सही है या नहीं
- अगर पुलिस नहीं आये तो किसी भी हाल में गहना नहीं देना चाहिए
- अगर पुलिस नहीं आती है तो उसकी तस्वीरें जरूर ले ली जाये
- किसी भी हाल में गहना इस तरह के फेरीवालों से नहीं धोना चाहिए
- ब्रांडेड सोना के दुकान में ही जाना चाहिए और पहले उसका वजन कर लेना चाहिए







