
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के तिरुलडीह थाना क्षेत्र के गुंदलीडीह गांव में 25 जनवरी को कुएं में कूदा गांव के विवेश्वर महतो नामक एक 25 वर्षीय युवक का लाश मिलने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में तिरुलडीह थाना की पुलिस ने गुंदलीडीह गांव के ही अश्विनी महतो ओर उसके पत्नी टुसु बाला महतो को उसके घर से 30 जनवरी को गिरफ्तार किया था. वही आज न्यायिक हिरासत में सरायकेला जेल भेज दिया है. चांडिल एसडीपीओ धीरेंद्र नारायण बांका ने आज चौका थाना परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि शादीशुदा महिला के साथ अवैध सबंध के कारण विवेश्वर महतो की हत्या हुई थी. वही 25 जनवरी को रात के करीब 9 बजे विवेश्वर महतो की लाश गुंदलीडीह स्थित एक कुएं से बरामद हुआ था. वही मृतक विवेश्वर महतो के साथ अश्विनी महतो के पत्नी का अवैध सबंध था. इसकी जानकारी मिलने के बाद अश्विनी महतो ने पत्नी के साथ मिलकर युवक की हत्या की योजना बनायी और पति के कहने पर पत्नी ने मोबाइल से कॉल करके युवक को अपने घर बुलाया तथा पति के साथ मिलकर लोहे के औजार संबल और दाउली से युवक की हत्या कर साक्ष्य छुपाने के इरादे से शव को कुएं में फेंक दिया था. वैसे अश्विनी महतो तिरुलडीह डेली मार्केट में पान दुकान चलाता था, जो घटना के बाद से दुकान नही खोला था और घर से गायब था.







