
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना अंतर्गत बिरसानगर जोन नंबर 3 स्थित बारीडीह बस्ती नदी घाट के पास शुक्रवार देर रात सरस्वती पूजा के विसर्जन को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। मारपीट में दोनों पक्षों से आधा दर्जन से ज्यादा घायल हो गए वही इस मामले में एक गंभीर है।
घायलों में एक पक्ष से पीके रॉय, अमित रॉय, गोंडी, अभिषेक, समेत दो अन्य लोगों को चोटें आई हैं, वहीं दूसरे पक्ष से राजा गोप,मनोज महकुर, मनोरंजन गोप ओर विश्वनाथ गोप को चोट अई है। घटना के बाद सभी निजी वाहन से इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचे जहां गोंडी की स्थिति गंभीर होने पर उसे टीएमएच रेफर कर दिया गया।
एक पक्ष से अमित ने बताया कि शुक्रवार को हेलो बारीडी घाट में सरस्वती पूजा विसर्जन करने गए थे वहीं पर किसी बात को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों से झड़प हो गई जिसके बाद बस्ती की महिलाओं ने उनके ऊपर पथराव शुरू कर दिया।
वहीं दूसरे पक्ष में देबू मंडल ने बताया कि कि वे लोग विसर्जन कर रहे थे इसी बीच दूसरे पक्ष से कुछ विवाद हुआ तो उन लोगों ने लाठी डंडे से मारपीट शुरू कर दी। उनमें से एक ने बंदूक भी लहराया।







