
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने बिल्डर और उसके सहयोगियों पर मारपीट करने और दुकान में घुसकर लाखों के सामान चोरी करने का आरोप लगाया है. जहां महिला अपनी शिकायत लेकर आज जिला पुलिस मुख्यालय पहुंची, लेकिन एसएसपी और सिटी एसपी के नहीं रहने से महिला वापस लौट गई, और सोमवार को पुनः आने की बात कही. वहीं महिला ने स्थानीय थाना पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है.

जानकारी देते हुए महिला ने बताया कि सपना कंपलेक्स में बने दुकान को लेकर साल 2007 से बिल्डर के साथ विवाद चल रहा है. मामला कोर्ट में है लेकिन बिल्डर और उनके सहयोगी जबरन दुकान में घुसकर मारपीट करते हैं. महिला ने बताया कि पिछले 6 महीनों से बिल्डर की प्रताड़ना से तंग आकर उन्होंने दुकान खोलना भी बंद कर दिया था, लेकिन बीती रात बिल्डर ने जबरन दुकान का ताला तोड़कर दुकान के अंदर रखे लाखों रुपए का सामान गायब कर दिया है. घटना के बाद महिला और उसका परिवार काफी डरा हुआ है.





