
जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत घाघीडीह कारा (जेल) के पास कलियाडीह गांव के खेत में मंगलवार को मिले शव की पहचान सुंदरनगर थाना क्षेत्र के जोंड्रागोड़ा निवासी कुंवर बास्के के रूप में की गई। बुधवार को अखबारों में छपे खबरों में मृतक के पहनावे के आधार पर मृतक के भाई रविन्द्र बास्के ने शव की पहचान की। पूछताछ में रविन्द्र ने पुलिस को बताया कि 10 फरवरी की शाम को कुंवर घर से निकला था। वह कभी-कभी मेला घूमने जाया करता था तो एक दो दिनों तक घर वापस नहीं आता था। मंगलवार को भी जब वो वापस नहीं आया तो परिजनों ने सोचा कि वह कहीं घूमने चला गया है। बुधवार को जब अखबार में खबर पढ़ी तो घटना जानकारी हुई। रविन्द्र ने बताया कि कुंवर करीम सिटी कॉलेज के बीएससी का छात्र था। वह किसी तरह का नशे का आदी नहीं था। वहीं पिता लखन बास्के टाटा स्टील से सेवानिवृत्त है। उसकी हत्या किसने कि होगी इसकी जानकारी परिजनों को नहीं है।
पुलिस प्रेम प्रसंग, अवैध संबंध और जमीन विवाद पर कर रही जांच
पुलिस मामले में प्रेम प्रसंग, अवैध संबंध, जमीन विवाद जैसे मामलों की जांच कर रही है. वहीं पुलिस को घटना स्थल से थोड़ी दूर पर पानी की बोतल ग्लास और खाने का सामान पड़ा मिला था, पुलिस यह भी अंदेशा लगा रही है कि युवक की हत्या शराब के नशे में विवाद को लेकर भी हो सकती है. ज्ञात हो कि घाघीडीह कारा के पास झाड़ियों से एक युवक का अर्धनग्न शव बरामद किया गया था। मृतक का शव पत्थर से कूचा गया था।







