
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकती थाना के बाहर ऑटो से उतरकर सड़क पार कर रही ग्रेजुएट कॉलेज की दो छात्राओं को बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी. टक्कर मारने के बाद युवक भी सड़क पर गिर गया. पास मौजूद साकची पुलिस ने जरमा वाहन से दोनों घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया औऱ् युवक को पकड़कर थाना ले गई, पुलिस ने युवक की बाइक को भी जप्त कर लिया है. घायलों में नाजनिन खातून और फरहान नाज शामिल है, दोनों जुगसलाई के मिल्लत नगर की रहने वाली है. दोनों ग्रेजूएट कॉलेज में एम कॉम की छात्रा है. नाजनिन ने बताया कि वह अपनी सहेली के साथ ऑटो से ग्रेजूएट कॉलेज आ रही थी. साकची थाना के पास उतरकर सड़क पार करने के दौरान करीम सिटी कॉलेज की ओर से एक बाइक सवार ने तेज रफ्तार से आकर उन्हे टक्कर मार दी. हालांकि इस घटना में दोनों को हल्की चोटें आई है. अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छोड़ दिया गया.








