
जमशेदपुर : जमशेदपुर के राहरगोड़ा निवासी एक 12 वर्षीय किशोरी ने प्रेम प्रसंग में आकर कीटनाशक खा ली. कीटनाशक खाने के बाद वह घर से निकल गई. बाद में परसुडीह पुलिस को सूचना मिली कि एक किशोरी खासमहल के पास बेसुध हालत में पड़ी है. पुलिस मौके पर पहुंची और उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया. होश आने पर पुलिस ने उसके परिजनों को सूचित किया. किशोरी राहरगोड़ा की एक सरकारी स्कूल में 7वीं कक्षा की छात्रा है. होश आने के बाद भी वह यहीं बात दोहरा रही है कि वह उसके बिना नहीं रह सकती. पुछताछ में उसने बताया कि वह पड़ोस में रहने वाले गोपी नाम के एक युवक के प्रेम करती है. कुछ दिनों तक गोपी उसके साथ रहा पर अब वह किसी और युवती के साथ घुमता-फिरता है. गोपी अब उसके साथ नहीं रहना चाहता. इसी बात को लेकर उसने आत्महत्या का प्रयास किया. फिलहाल एमजीएम अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है.







