
जमशेदपुर : सरायकेला-खरसांवा जिला के आदित्यपुर स्थित इच्छापुर बजरंग टोला निवासी मंटू सरदार की पुश्तैनी जमीन को पटेल इंजीनियरिंग कंपनी के धीरज पटेल द्वारा कब्जा कर लिया गया है. कंपनी ने उस जमीन की घेराबंदी कर ली है. इस मामले में जब मंटू सरदार ने विरोध किया तो धीरज पटेल द्नारा कहा गया कि उसे यह जमीन जियाडा द्वारा दी गई है. मंटू ने सूचना का अधिकार के तहत जायडा से अधिग्रहण के प्रक्रिया के दस्तावेज की मांग की पर कई बार आवेदन देने के बाद भी जायडा ने उसे कोई जवाब नहीं दिया. मंटू ने मुख्यमंत्री जनसंवाद का भी सहारा लिया पर उसे किसी तरह की मदद नहीं मिली. थक हार कर मंटू ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला से मिलकर उन्हे अपनी परेशानी बताई. मंटू ने उपायुक्त से गुहार लगाई की उसे उसकी पुस्तैनी जमीन वापस मिल जाए या फिर उसने लिए मुआवजा दिलवाया जाए. उपायुक्त ने कार्रवाई का आश्वासन भी दिया है.






