
जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत मुखियाडांगा निवासी मोहन शर्मा को उसी के साथी काजल गोप ने ईंट से सिर पर वारकर घायल कर दिया. घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया. इधर सूचना मिलने पर घायल मोहन की पत्नी मौके पर पहुंची और मोहन को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. मोहन के सिर पर गंभीर चोटें आई है. मोहन ने बताया कि काजल गोप उसके पड़ोस में ही रहता है. सोमवार को वह तुरियाबेड़ा के एक शराब ठेके में शराब पी रहा था, वहां काजल गोप भी मौजूद था. दोनों साथ में शराब पी रहे थे. इस दौरान काजल ने कहा कि मेरे घर पर अक्सर पत्नी के साथ मारपीट होती रहती है. इस बात का विरोध करने पर पहले तो काजल के साथ हाथापाई हुई और बाद में काजल ने पास रखा ईट उठाया और सिर पर दे मारा. थोड़ी देर बाद वह मौके से फरार हो गया. एमजीएम थाना में मामले की लिखित शिकायत की गई है.

वाहन के धक्के से साइकिल सवार घायल, एमजीएम में भर्ती
जमशेदपुर : जमशेदपुर के टाटा-हाता रोड पर कुदादा काली मंदिर के पास अज्ञात वाहन के धक्के से साइकिल सवार विमल गोप घायल हो गया. उसके साथियों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. विमल का दायां पैर टूट गया है वहीं की हिस्से में अंदरुनी चोटें भी आई है. विमल ने बताया कि वह पोटका के हेसलडीह का रहने वाला है. सोमवार को अपने चार साथियों के साथ वह आदित्पुर आया था. काम नहीं मिलने पर वह अपने साथियों के साथ साइकिल से वापस घर जा रहा था. इस दौरान कुदादा काली मंदिर के पास सामने से आ रहे एक वाहन ने दुसरे वाहन को ओवरटेक कर रहा था. ओवरटेक करते ही वाहन के साइड मिरर से उसे धक्का लगा जिससे वह सड़क पर गिर गया. घटना के बाद वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया. विमल का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है.







