
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत उलीयान निवासी राज कुमार ने पहले तो अपनी पत्नी भारती को फोन कर घर आने को कहा, जब उसने घर आने से मना किया तो राज कुमार ने चूहे मारने की दवा खा ली, बाद ने उसने खुद ही 100 डायल कर घटना कि सूचना पुलिस को दी, बाद ने पुलिस ने उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है। इस संबंध ने राज कुमार ने बताया कि वह चालक का काम करता है वहीं पत्नी भारती घरों में खाना बनाने का काम करती है। पत्नी से हमेशा किसी ना किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता है। सोमवार को जब वह घर पर था तो उसने पत्नी को फोन कर काम से घर आने को कहा, पत्नी ने घर आने से मना कर दिया, गुस्से में राजकुमार ने जहर खा कार मार जाने की धमकी डे डाली। पत्नी ने भी गुस्से में मार जाने को कह डाला। राजकुमार ने घर पर रखा चूहे मारने की दवा खा ली और घर पर ही पड़ा रहा। बाद में तबीयत बिगड़ने पर उसने खुद से ही 100 डायल कर पुलिस को इसकी सूचना दी।






