
जमशेदपुर : जमशेदपुर के टाटानगर स्टेशन में सोमवार रात स्टील एक्सप्रेस से उतरने के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट होने से स्टेशन परिसर में भगदड़ मच गई। सूचना पाकर जीआरपी मौके पर पहुंची। युवकों ने जीआरपी के पास भी एक युवक को बहुत मारा। इसमें दोनों पक्षों के लोगों को चोट अाई है। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया।
घायलों में एक का नाम रिंकू राम बताया जा रहा है जो भुईयाडीह के बल्ले कांप्लेक्स का रहने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन में ही दोनों पक्षों के बीच झड़प हुई थी। इसके बाद ट्रेन जैसे ही स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर लगी एक पक्ष के लोगों ने अपने अन्य साथियों को स्टेशन पर बुला लिया। जैसे ही रिंकू प्लेटफार्म पर उतरा सभी ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। हद तो तब हो गई जब जीआरपी के रहते हुए भी युवकों ने रिंकू को जमकर पीटा और जीआरपी मूकदर्शक बनी रही। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।







