
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो गौड़ बस्ती स्थित मानगो विकास समिति के अध्यक्ष ओमकार नाथ सिहं के घर पर मंगलवार तड़के असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ की. इस दौरान उनके कार को भी छतिग्रस्त किया गया. लगभग दो घंटे तक घर के आंगन में तांडव मचाने के बाद युवक घर से उठा लेने की धमकी देते हुए फरार हो गया.
इसकी जानकारी उन्होने पुलिस को दी. पुलिस जब घटना स्थल की जांच कर रही थी तो युवत वहां फिर से पहुंचा जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है. युवक का नाम सत्यवान गौड़ है. इस मामले में ओंकारनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ट्वीट कर शिकायत की साथ ही उन्होने मानगो थाना में भी लिखित शिकायत की है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ट्विट पर ही जमशेदपुर पुलिस को कार्रवाई करने का आदेश दिया, जिसके तत्काल बाद पुलिस ऐक्शन में आयी. ओंकारनाथ ने बताया कि बीते दिनों उनके बेटे पर हमला किया गया था. इस मामले में पहले से ही केस चल रहा है.
कई बार केस उठाने की धमकी भी दी गई है. मंगलवार तड़के तीन बजे वे उठकर आंगन में आए, सत्यवान पहले से ही घात लगाए आंगन में बैठा था. अचानक उसने बंदुक निकाल दी. वे और उनकी पत्नी जान बचाकर गैरेज में छुप गए. दो घंटे तक सत्यवान ने घर के बाहर तोड़फोड़ की. बाद में वह दो दिनों में उठा लेने की धमकी देते हुए चला गया. सारी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है.






