
संतोष वर्मा
चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले के गुवा थाना क्षेत्र में पड़ने वाले गुवा में गुरूवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया. हुआ यूं की गुवा से टाटा जाने वाली मां पार्वती बस एक घर में घुस गया. घर के लोग बाल-बाल बचे. घटना गुरुवार अहले सुबह 5 बजे की है. मां पार्वती बस गाड़ी संख्या जेएच05सीजे-5901 गुवा बस स्टैंड में खड़ी करने के लिए लगा रहा था. ठीक उसी समय गाड़ी का संतुलन खो देने के कारण गुवा बाजार स्थित एक दुकानदार विनय कुमार के घर में घुस गया. घर के अंदर लोग इस दुर्घटना से बाल-बाल बच गए. इसकी सूचना तुरंत ही स्थानीय प्रशासन को दी गई. प्रशासन ने मौके पर आकर मामले की जांच पड़ताल कर मां पार्वती बस को थाने ले आयी. बाद में बस मालिक द्वारा समझौता किया गया, जिसमें विनय कुमार के घर को लगभग 50 हजार की क्षति पहुंची. उसका मुआवजा देने पर केस को वापस लिया गया. ज्ञात हो कि मां पार्वती बस बस के कंडक्टर सूरज कुमार चला रहा था, जबकि उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था. स्थानीय लोगों ने कहा ठीक उसके घर के बगल में चाय दुकान में काफी लोग आकर चाय पीते हैं, जो कि बहुत बड़ी दुर्घटना होने से बच गया इस दुर्घटना में काफी लोगों की जानें भी जा सकती थी. बस का आगे का शीशा टूट गया और आगे का चेंबर भी पूरी तरह से टूट गया.






